Thursday, April 6, 2017

ब्लॉगिंग क्या है? ( what is a blogging)

परिचय: ब्लॉगर इसलिए लिखता है क्योंकि वह उसे महसूस करता हैl बिना दबाव में वह जो कम करता है, उससे वह अपने लेखन क्षमता और तकनीकी जानकारी की संभावनाओं को देख लेता हैl ब्लॉग के बारे में कहा जाता है कि यह इस तरह की प्रकृति बाला माध्यम है जो लेखक को खुली अभिव्यक्ति का मौका देता हैl अब वेब पर ब्लॉग लेखन एक नई कला हैl अपने में एक अलग ही तरह का तरिका हैl इसमें शब्द स्थाई होते हैं और उनकी लोगों तक पूरी पहुँच होती हैl वेब पर अरबों पेज हैं और उस भीड़ में आपका पेज भी आसानी से खो जाता हैl बाबजूद इसके अगर आपके पास कहने को कुछ अच्छा है तो उसे आप दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं l फिर उसी को वे तीसरे को बताएँगे, फिर तीसरा किसी चौथे को इस तरह एक लम्बी कतार बनती चली जाएगीl इसमें आपका बुनियादी ढांचा नहीं बदलता हैl वह मूल रूप से वेब पेज ही हैl इसमें जो बदलाब है वह लिखने के तरीके का हैl आप जो लिखेंगे वह दर्शकों के एक विशालकाय वर्ग के लिए होगाl उसमे कहीं कोई आत्मीयता या अपनेपन वर्ग के लिए होगाl सिर्फ आपके लिखे हुए शब्द, शब्द ही रहेंगे, आपकी सलाह होगीl लेकिन उस वक़्त आपके शब्द बदल जाने चाहिए जब आप उन्हें ऐसे वर्ग के लिख रहे हो जो की आपसे एकदम कटा हुआ हैl ये वे शब्द होंगे जो एक बड़े वर्ग तक पहुचेंगेl कोई इन्हें समझ सकता है और पढ़कर अचंभित हो सकता है l लेकिन एक बड़ा वर्ग ऐसा है जो अपने यार दोस्तों के लिए लिखने में ही खुश रहता हैl इस तरह की निजी बातचीत और लेखन से कभी-कभार देखने वाले इस बात से प्रेषण हो जाते है की लोग अपने दोस्तों को सिर्फ यही लिखकर बता रहे हैं कि उन्होंने नाश्ते में खाने में क्या खायाl इस तरह जल संशाधन की बर्बादी क्या प्रकाशन माध्यम की पवित्रता का उल्लंघन नहीं है? ब्लोगिंग मुख्य धारा में जाती है तो मानस में बदलाव अपरिहार्य हो जायेगा l इससे भी ज्यादा दिलचस्प यह देखना होगा की ब्लोगिंग लेखन में किस प्रकार परिवर्तित होती है, लेखक के रूप में किस तरह से आकार लेती है l कल्पना कीजिये की दो बहुत ही प्रतिभावन पर बिना अनुभव वाले लड़के हैं, दोनों टेक्नोलॉजी से सम्बंधित विषयों पर ही लिखते हैं l लेकिन एक प्रिंट मीडिया के लिए काम करता है और दूसरा ब्लोगिंग करता है l यानि एक प्रिंट मीडिया का रिपोर्टर है और दूसरा ब्लॉगर l यानि कुल मिलाकर ब्लॉग एक ऐसा ड्राफ्ट है जिसमें हमेशा अपडेट होने की सम्भावना बनी रहती है l

No comments:

Post a Comment

Fast running out of time humans, will leave in the next hundred years the earth:

London , Famous physicist Stephen Hawking is going to end up time for the Earth and humanity. Being the start of the BBC in a new ser...