हम
एक कोशिका से बने, धरती पर जीवन एक अमीबा से आया
हमारा जन्म एक कोशिका से होता है
l ऐसे ही धरती पर करीब 4 अरब वर्षा पहले एक कोशिकीय अमीबा आया l इसी से बहुकोशिकीय
प्राणी बने l पहले समुद्री जीव, फिर रेंगने वाले जंतु l फिर पक्षी और बाद में
स्तनधारी प्राणियों का विकास हुआ l इसके बाद मानव आया l इसीलिए... धरती आशा का
प्रतीक हैl इतना श्रेष्ट होने के लिए लम्बा संघर्ष चाहिए l
मानव
शरीर की तरह धरती पर भी 70 फीसदी पानी है
मानव शरीर में 70% पानी होता है
l धरती के भी 70% हिस्से में पानी है l शरीर में इतना पानी होने के बाद भी पानी की
कमी हो जाती है, वैसे ही धरती पर भी पीने योग्य केवल 2.5 फीसदी ही है l हाइड्रोजन,
कैल्शियम, नाइट्रोजन, फास्फोरस आदि भी भी दोनों में मौजूद हैंl इसीलिए... इन्सान-धरती
दोनों की ताकत पानी हैl इसे सहेजेंl कमजोरी न बनने दें l
धरती
और इन्सान दोनों को होता है कार्बन से खतरा
जलाया उच्च तापमान पर पका मास
खाने से पैंक्रिआटिक कैंसर का खतरा है l कार्बन-डाई-ऑक्साइड से भी शरीर को खतरा
हैl धरती को भी कार्बन उत्सर्जन से क्षति होती है और ओजोन परत को भी नुकसान
पहुँचता हैl पेड़ व मिट्टी को इन्सान की तरह कई रोग भी होते हैं l इसीलिए... हम खुद
की गलती से बीमार होते हैं, धरती को भी बीमार कर रहे हैं l
पृथ्वी
के पास भी स्वस्थ रहने के लिए प्रतिरोधक क्षमता
इन्सान की प्रतिरोधक क्षमता जैसी
ही ताकत पृथ्वी में भी हैl जैसे कार्बन समुद्र में घुल जाता हैl इसलिए समुद्रों
में 30 ट्रिलियन टन कार्बन हैl पृथ्वी इसे चट्टानों में बदल देती है l इस तरह
भूकंप के बाद धरती फ़ॉल्ट लाइंस को भी दुरुस्त कर लेती है l इसीलिए... पृथ्वी हमें
लड़ना सिखाती है, परिदृश्य पर वापस लौटना बताती हैl
मनुष्य
में 100 वाट उर्जा, धरती का केंद्र सूरज जैसा
हमारे शरीर में इतनी हीट होती है
कि वो 100 वाट बिजली पैदा कर सकती है l इसके लिए हमें 2 हजार कैलोरी लेनी होती हैl
इसी तरह धरती के केंद्र में भी जबरदस्त हीट हैl इसके केंद्र का तापमान 6 हजार
डिग्री सेल्सिअस हैl जो सूरज के बराबर होता हैl इसीलिए... कहते हैं हमारा पूरा
जीवन उर्जा से चलता हैl इसे बनाए रखिए l
आज
एक शपथ
ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर
बनेगें 7-8 पेड़ एक व्यक्ति की साल भर की ऑक्सीजन की जरुरत पूरा कर देते हैंl ऐसे
में हम इतने पौधे लगाकर अपने लिए ऑक्सीजन का इंतजाम कर सकते हैंl इससे बड़ा योगदान
कुछ नहीं हो सकता हैl
Here You Can Find Hindi Quotes, Suvichar, Biography, History, Inspiring Entrepreneurs Stories, Hindi Speech, Personality Development Article And More Useful Content In Hindi And English. नोट: अत्यंत सावधानी लेने के बावजूद भी हिन्दी टाइपिंग में मात्राओं और शब्दों में हमसे कुछ गलतियाँ हो सकतीं है ! अगर आपको इस प्रकार की गलतियाँ हमारे वेबसाइट के पोस्ट में दिखें तो कमेंट के माध्यम से हमें बताएं ! हम इस वेबसाइट पर जितने भी पोस्ट लिखते हैं वो मात्र ज्ञान के लिए है !


